Samba में चोरी की बड़ी वारदात, एक ही रात में 6 दुकानों के टूटे ताले

Monday, Jul 08, 2024-11:59 AM (IST)

सांबा ( अजय ) :  सांबा में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। गत रात चोरों 6 दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सांबा शहर की लिंक रोड मार्केट मे चोरियों की बड़ी वारदातें हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ेंः  Rajouri में SSP के पद पर नए ऑफिसर की नियुक्ति, इन्हें मिली जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने 6 स 7 दुकानों को निशाना बनाया और दुकानो से नकदी चुराकर रफूचक्कर हो गए। जब सुबह दुकानदारों को चोरी की घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सांबा पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News