Doda में लकड़ी तस्करों पर बड़ा Action, भेजा सलाखों के पीछे

Friday, Mar 14, 2025-07:51 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लकड़ी तस्करों के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई की गई है  जो कि एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने 26 नवंबर को भद्रवाह वन प्रभाग के चिराला रेंज के टांटा ब्लॉक में 100 से अधिक शंकुधारी पेड़ों की अवैध कटाई की घटना के बाद यह कार्रवाई की है। 

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) और रेंज अधिकारी (आरओ) को उनके पदों से हटा दिया गया है। इसके लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक और चिनाब में वन संरक्षक ने जांच के लिए कई टीमों का गठन किया था, जिसने अवैध कटाई की पुष्टि की।

ये भी पढ़ेंः  अब... रेल यात्रियों को मिलेगा फायदा, Train में मिलने वाले भोजन पर बने नए Rule

दो तस्करों, हाशिम दीन मगरे और बिलाल अहमद वानी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ पहले से कई वन कानूनों के उल्लंघन के मामले दर्ज हैं। इन दोनों पर पिछले रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई की गई है, और जिला मजिस्ट्रेट ने इनके खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम भी लागू किया है। दोनों को सलाखों पीछे भेज दिया गया है। 


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News