Poonch: Tulip गार्डन में खिले मनमोहक फूल, बनें आकर्षण का केंद्र
Wednesday, Feb 25, 2026-11:40 AM (IST)
पुंछ (धनुज): इन दिनों पुंछ के कृष्ण चन्द्र मैमोरियल पार्क में बनाए गए मिनी ट्यूलिप गार्डन में रंग-बिरंगे मनमोहक हजारों फूल खिले हुए है। ये फूल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे। हालांकि फलोरी कल्चर विभाग द्वारा इस ट्यूलिप गार्डन को लोगों के लिए खोला नहीं गया है। लोग जाली के बाहर से ही इन फूलों का नजारा देखने के साथ ही जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग कर रहे हैं कि पुंछ में भी कश्मीर की तरह एक बड़ा ट्यूलिप गार्डन बनाया जाए। क्योंकि पुंछ का मोसम इन फूलों के लिए काफी अच्छा है।

जहां कश्मीर में एक महीने बाद टियूलिप खिलेंगे पुंछ में अभी से खिल गए हैं। अगर पुंछ में भी दो 400 कनाल का टियूलिप गार्डन बनाया जाए तो यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। पुंछ के टियूलिप गार्डन के सुपरवाइजर गुलाम रसूल का कहना है कि पुंछ में हमने 6 किस्म के 15000 फूल लगाए हैं। यहां इनका रिजेल्ट भी काफी अच्छा है और यहां यह कश्मीर से पहले खिलते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
