नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी Kashmir Police, की सख्त कार्रवाई
Wednesday, Apr 22, 2026-10:18 AM (IST)
बारामूला(रेजवान मीर): समाज में फैल रही नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से बारामूला पुलिस ने “नशा मुक्त पदयात्रा” अभियान के तहत नाका चेकिंग अभियान शुरू किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में नशे के प्रसार पर रोक लगाना और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बारामूला पुलिस नशे के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही पुलिस आम जनता के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में कानून प्रवर्तन एजेंसियों का सहयोग करें ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
