Jammu Kashmir : बसों का हुआ चक्का जाम, Emergency में इन नंबरों पर करें संपर्क

Monday, Apr 20, 2026-11:42 AM (IST)

बारामूला(रेजवान मीर): स्मार्ट सिटी बस सेवा के विस्तार के विरोध में आज कश्मीर में परिवहनकर्ताओं द्वारा बुलाए गए ‘चक्का जाम’ के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

ट्रांसपोर्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी बारामूला ने जिला भर में एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल सरकार के उस निर्णय के विरोध में की जा रही है, जिसमें ई-बसों को जिला और तहसील मार्गों पर चलाने की अनुमति दी गई है।

कमेटी ने सभी परिवहन ऑपरेटरों और आम जनता से शांतिपूर्ण हड़ताल का समर्थन करने और इसे सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि बंद के दौरान किसी भी चालक को परेशान न किया जाए।

आपातकालीन परिस्थितियों में जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कमेटी ने मरीजों, प्रसव मामलों और अन्य जरूरी यात्रा के लिए मुफ्त परिवहन सेवा की व्यवस्था की है।

आपात स्थिति में लोग निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

9596171819

6005312341

9541643876

7889557796

7051537953

ट्रांसपोर्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी ने जनता से अपील की है कि वे इस हड़ताल में पूरा सहयोग दें, ताकि स्थानीय परिवहनकर्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News