Baramulla: लोगों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, दुकान से निकला एक्सपायरी खाद्य सामग्री का जखीरा
Monday, Aug 17, 2026-05:35 PM (IST)
बारामूला ( रेजवान मीर ) : उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के ड्रंगबल इलाके में एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से एक किराना दुकान का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दुकान से बड़ी मात्रा में संदिग्ध एक्सपायरी खाद्य और पेय पदार्थ बरामद किए। जब्त की गई सामग्री में सूप, फ्रूट प्रोडक्ट्स, चाय, जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, मसाले और अन्य खाद्य वस्तुएं शामिल हैं। विभाग ने सभी सामान को कब्जे में लेकर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त दुकान से एक्सपायरी खाद्य उत्पादों की बिक्री को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आई थीं। लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान से खरीदे गए कुछ खाद्य और पेय पदार्थों के सेवन के बाद कई बच्चे बीमार भी हुए थे।
शिकायतों के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से आज यह कार्रवाई की और संदिग्ध एक्सपायरी सामान को जब्त कर लिया। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रिपोर्ट दर्ज किए जाने तक विभाग की कार्रवाई जारी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
