Banihal में भयंकर आग का तांडव, धू-धू कर जले 2 आशियाने

Saturday, Aug 08, 2026-10:54 AM (IST)

जम्मू डेस्क(दिनेश ठाकुर): कश्मीर के बनिहाल में आज सुबह आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना दौरान 2 रिहायशी घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 5 बजे खबर मिली कि बनिहाल के अखरान त्रिगाम में आग लगने की घटना में दो रिहायशी घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। प्रभावित घर  शब्बीर अहमद पुत्र नूर मोहम्मद गुज्जर, निवासी अखरान त्रिगाम और मोहम्मद फरीद पुत्र गुलाम काज़ी, निवासी अखरान त्रिगाम के बताए जा रहे हैं।

वहीं गनीमत रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। आग लगने के कारण और संपत्ति के नुकसान के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News