गड्ढों ने छीनी जिंदगी! Rajouri में खाई में गिरा ऑटो, मौ*त
Thursday, Jun 04, 2026-02:52 PM (IST)
राजौरी (शिवम) : जिला राजौरी के कोटध्याड़ा सड़क मार्ग पर बीती शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ से जिसमें एक ऑटो चालक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक Abrar Ahmed की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के मौजूदा विधायक द्वारा इस सड़क के मुरम्मत कार्य का उद्घाटन कर रिबन काटा गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद सड़क निर्माण अथवा मुरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि सड़क की बदहाल स्थिति और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यह हादसा हुआ है तथा उन्होंने जल्द से जल्द सड़क की मुरम्मत करवाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
