Kashmir घाटी में ओलावृष्टि से सेब के बागों को भारी नुकसान, नदियों का जलस्तर बढ़ा

Sunday, May 04, 2025-04:58 PM (IST)

कश्मीर ( मीर आफताब ) :  कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में हाल ही में तेज हवाएं चलीं और ताजा बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इस मौसम की मार से घाटी के कई हिस्सों में सेब के बागों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। खासकर शोपियां जिले के गुनुपोरा, मनलो, माजपथरी, वाथो, शर्मल और पोटरवाल गांवों में बागवानों ने अपने बागों को बर्बाद होते देखा।

ये भी पढ़ेंः  Breaking News: J&K में बड़ा हादसा, सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 जवान शहीद

ओलावृष्टि से सेब के पेड़ों पर लगे फूल झड़ गए हैं और पत्तों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे सेब की इस साल की फसल पर असर पड़ सकता है। बागवानों का कहना है कि अगर समय रहते मौसम न सुधरा तो उन्हें लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह चिंता की बात है क्योंकि कश्मीर का सेब उद्योग यहां की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है।

PunjabKesari

 बारिश से नदियों और नहरों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे खेतों में पानी भरने का खतरा भी बना हुआ है। इससे किसान भी परेशान हैं और उनकी फसलों पर भी खतरा मंडरा रहा है। बागवान और किसान अब सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे हैं ताकि उन्हें हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News