Hiranagar के पट्टा रसाना में फिर बड़ी वारदात, जंगलों में दिखे हैरान करने वाले दृश्य, ग्रामीणों में रोष
Friday, Mar 20, 2026-02:40 PM (IST)
हीरानगर (लोकेश) : कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र के पट्टा रसाना गांव में खैर की लकड़ी चोरी की लगातार दूसरी घटना सामने आने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। महज पांच दिनों के भीतर हुई इस दूसरी वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने देर रात मौका पाकर खैर के पेड़ों को काटकर लकड़ी चोरी कर ली। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे वे बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और रात के समय नियमित गश्त बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही, चोरी में शामिल लोगों की जल्द से जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
