सेना के अग्निवीर जवान को लगी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी

Sunday, Sep 15, 2024-10:06 PM (IST)

पुंछ  (धनुज शर्मा) : जिले के उपमंडल मेंढर में तैनात भारतीय सेना का जवान (अग्निवीर) दुर्घटनावश चली गोली की चपेट में आकर घायल हो गया जिसे उपचार हेतु सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम सेना का जवान जिसकी पहचान दिनेश कोरन्गा के रूप में की गई अपनी सर्विस रायफल को साफ कर रहा था।

इसी दौरान दुर्घटनावश चली गोली उसके पैर में जा लगी जिस कारण सेना का जवान घायल हो गया। वहीं गोली की आवाज सुन आसपास के जवान मौके पर पहुंचे और घायल जवान को निकटवर्ती सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्रथम उपचार के बाद घायल जवान को बेहतर उपचार हेतु कमांडो अस्पताल राजौरी भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार उक्त जवान की हालत खतरे से बाहर है।
 


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News