Baramulla : कल से लगातार हो रही बारिश, प्रशासन ने जारी की Advisory

Saturday, Apr 18, 2026-12:53 PM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): जिले में कल से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है और आज भी रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश 19 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।

स्थिति को देखते हुए चेयरमैन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) बारामूला ने एक मौसम संबंधी एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में ज़िले के आम नागरिकों, विशेष रूप से संवेदनशील और भूस्खलन संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को हिदायत दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान ढलानों, पहाड़ी क्षेत्रों और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करें।

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों - राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, SDRF, MED, PHE, R&B, PMGSY और KPDCL - को अलर्ट रहने और आवश्यक मशीनरी व स्टाफ को निर्धारित स्थानों पर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित कर्मचारियों को एडवाइजरी अवधि के दौरान ड्यूटी पर उपस्थित रहने को कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति में आम लोग जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (Emergency Operation Center) बारामूला से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News