बढ़ती गर्मी के बीच गर्भवती महिलाओं के लिए जारी हुई Advisory, पढ़ें
Monday, May 04, 2026-01:14 PM (IST)
परगवाल(रोहित मिश्रा): जैसे-जैसे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसका सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं पर देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी और लू के चलते डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
डिहाइड्रेशन न होने दें
डॉक्टरों प्रिया शर्मा के अनुसार गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी ना होने देना सबसे जरूरी है। गर्भवती महिलाओं को दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और अगर निकलना जरूरी हो तो सिर ढककर और हल्के, ढीले कपड़े पहनकर ही बाहर जाएं।
थकाने वाले काम न करें
विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक गर्मी में ज्यादा देर तक खड़े रहना या थकावट वाला काम करना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आराम करना और ठंडी, हवादार जगह पर रहना जरूरी है। किसी भी तरह की परेशानी जैसे चक्कर आना, उल्टी या घबराहट महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
हरी सब्जियां और फल आदि खाएं
डॉक्टरों ने यह भी सलाह दी है कि संतुलित आहार लें, जिसमें हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन शामिल हों, ताकि मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।
डॉक्टर की सलाह लें
बढ़ती गर्मी को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सही खान-पान, पर्याप्त पानी और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से ही इस मौसम में स्वस्थ रहा जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
