Rajouri में अजीबो गरीब मामला सामने आने से हड़कंप, जांच शुरू
Saturday, Jul 11, 2026-03:54 PM (IST)
राजौरी ( शिवम ) : राजौरी जिले में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जब एक परिवार ने घर में दूध उबालने के दौरान उसमें से कथित तौर पर प्लास्टिक जैसा पदार्थ निकलने का दावा किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में चिंता फैल गई और मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।
सूचना मिलने पर प्रशासन एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दूध के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दूध में मिला पदार्थ वास्तव में प्लास्टिक था या कोई अन्य तत्व। फिलहाल, मामले की जांच जारी है तथा रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
