जम्मू-कश्मीर में दिल दहला देने वाली घटना, मामूली झगड़े ने लिया भयानक रूप

Tuesday, Jul 08, 2025-07:34 PM (IST)

बारामुला (रिज़वान मीर): बारामुला के पीरनियाम इलाके से आज एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। कथित तौर पर एक लड़के ने मामूली झगड़े के बाद एक किशोरी को नदी में धक्का दे दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग सदमे में हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़का और लड़की नदी किनारे किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। झगड़े के दौरान अचानक लड़के ने लड़की को तेज़ बहाव वाली नदी में धक्का दे दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और लड़की को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की तलाश के बावजूद अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस ने फिलहाल लड़की और लड़के की पहचान उजागर नहीं की है, क्योंकि जांच जारी है और परिजनों से पुष्टि का इंतज़ार किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोग भी बचाव टीम की सहायता कर रहे हैं और लड़की की तलाश अभी भी जारी है। इस घटना से इलाके में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News