Punjab नंबर प्लेट की बाइक से कर रहा था तस्करी, पुलिस ने दबोचा, मामला दर्ज
Saturday, Feb 28, 2026-02:06 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू और कश्मीर के जम्मू शहर में नवाबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को तवी नदी के किनारे बनी कच्ची सड़क से पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवाबाद थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर नशा लेकर जम्मू की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तवी किनारे कच्चे रास्ते पर नाका लगाया। नाके के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नशीला पदार्थ (पुड़ी/नशा) बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बरामद मोटरसाइकिल पर पंजाब नंबर प्लेट लगी हुई है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी श्रीनगर से नशीला पदार्थ लेकर पंजाब की ओर जा रहा था। हालांकि, नवाबाद थाना पुलिस की सतर्कता के चलते उसे बीच रास्ते में ही दबोच लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा और प्रकार की पुष्टि के लिए उसे जांच हेतु भेजा गया है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
