Jammu में कभी भी आ सकती है बड़ी आफत... प्रशासन ने जारी किया High Alert
Monday, Jul 21, 2025-01:45 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) : पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के कारण जम्मू तवी नदी के जल स्तर में अचानक बढ़ोतरी के कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बढ़ते जलस्तर के चलते बाढ़ का खतरा गंभीर रूप से बढ़ गया है, जिससे आसपास के इलाकों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन ने नागरिकों को जम्मू तवी के किनारों के पास न जाने की कड़ी हिदायत दी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और आवश्यक सुरक्षा उपायों को सक्रिय किया गया है ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके।
ये भी पढ़ेंः Breaking : भूस्खलन के बाद Maa Vaishno Devi यात्रा पर लगी Brake, जानें कब तक बंद रहेगी यात्रा
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here