जम्मू-कश्मीर : 23 सरकारी कर्मचारियों पर Strict Action, इस नियम के उल्लंघन के लिए हुए Suspend

Monday, Sep 30, 2024-09:57 AM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के कारण 23 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और 6 अन्य अस्थाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई।

मामले की जानकारी देते मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) पी.के. पोले ने कहा कि चुनाव प्रचार और संबंधित राजनीतिक गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी का संज्ञान लेते हुए आदर्श आचार संहिता (एम.सी.सी.) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए 23 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया और 6 संविदा एवं तदर्थ कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने की शिकायतों के चलते 20 और कर्मचारियों को उनके मौजूदा कार्यालयों से अन्य तहसीलों या जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News