J&K : प्रशासनिक अधिकारियों का CM Office में हुआ Transfer, यह बने Private Secretary

Thursday, Oct 17, 2024-10:17 AM (IST)

जम्मू: सरकार ने देर शाम 2 प्रशासनिक अधिकारियों की मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्ति की है। जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों के तबादले कर मुख्यमंत्री के कार्यालय में स्थानांत्रित किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत मुख्य सचिव कार्यालय में विशेष सचिव हैरिस अहमद हांडू को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं जे. एण्ड के. सर्विस सिलैक्शन बोर्ड के अतिरिक्त सचिव रियाज अहमद वानी को मुख्यमंत्री का ओ.एस.डी./निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News