चांदी की कीमतों में अचानक आई गिरावट, निवेशकों के लिए खतरे की घंटी!

Wednesday, Oct 22, 2025-06:32 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क : अमेरिका और चीन से चांदी की आपूर्ति कम होने के कारण लंदन के हाजिर बाजार में चांदी की कीमतें तेजी से गिर रही हैं। भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतें हाल ही में 4.85% गिरकर 1,50,327 रुपए प्रति किलो तक आ गई हैं। यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन गई है और बाजार में अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर रही है।

17 अक्टूबर को चांदी का दाम 1,70,415 रुपए था, लेकिन पिछले तीन दिनों में कीमतों में लगभग 20,000 रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट से कई निवेशक नुकसान में फंस गए हैं।

यह गिरावट 1980 और 2011 की उस स्थिति की याद दिलाती है जब चांदी के दाम 50 डॉलर तक पहुंचने के बाद तेज़ी से नीचे आए थे। पिछले समय में चांदी की कीमतें भौतिक आपूर्ति की कमी के कारण बहुत बढ़ गई थीं, जिससे हाजिर बाजार में प्रीमियम भी बहुत ज्यादा हो गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News