Silver Price Prediction: अभी खरीदें, बेचें या इंतजार करें? जानें चांदी पर एक्सपर्ट्स की राय..

Thursday, Feb 12, 2026-05:44 PM (IST)

जम्मू डेस्क  :   पिछले कुछ महीनों में चांदी के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2026 की शुरुआत में चांदी की कीमत 121 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था। महंगाई की चिंता और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण इसमें तेजी आई। लेकिन 30 जनवरी को अचानक बड़ी गिरावट आई और कीमत 30% से ज्यादा टूटकर फरवरी की शुरुआत में करीब 88 डॉलर प्रति औंस रह गई।

इस गिरावट की वजह मांग या सप्लाई नहीं, बल्कि अमेरिकी आर्थिक नीतियों से जुड़े संकेत थे। डॉलर मजबूत होने और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों ने कीमती धातुओं से पैसा निकाल लिया।

विशेषज्ञों के मुताबिक 2026 में चांदी का 200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचना बेहद कठिन माना जा रहा है, हालांकि असंभव नहीं जब तक कोई बड़ा आर्थिक संकट या भारी सट्टेबाजी न हो।

SLV जैसे सिल्वर ETF में निवेश से फायदा हो सकता है, लेकिन इसमें जोखिम भी उतना ही है। इसलिए चांदी में निवेश सोच-समझकर और अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार करना चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News