Breaking: कड़ाके की ठंड को लेकर Alert, रिकॉर्ड टूटने वाला है आज रात, कर लें तैयारियां

Friday, Nov 28, 2025-09:26 PM (IST)

श्रीनगर (मीर आफताब) : कश्मीर में आज रात मौसम अपने सबसे ठंडे दौर में पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार घाटी के मैदानों में न्यूनतम तापमान -4 से -7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। श्रीनगर में तापमान आज रात -5 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सर्दी में गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ठंडी हवाओं और कोहरे की वजह से सड़क पर भी सतर्क रहने की जरूरत है।

सर्द मौसम का असर टूरिज़्म पर भी देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से आने वाले पर्यटक यहां बर्फ से ढके पहाड़ और टूरिस्ट पैलेस देखकर आनंद लेते हैं। इस बढ़ती ठंड के कारण कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News