Gold-Silver की कीमतों में उबाल, खरीदारी करें या इंतजार? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Wednesday, Feb 04, 2026-06:18 PM (IST)

जम्मू डेस्क:  आज के समय में सोना और चांदी खरीदना मिडिल क्लास के लिए और मुश्किल होता जा रहा है। थोड़ी राहत के बाद अब कीमतें फिर बढ़ने लगी हैं, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को सोना  5,701 रुपए की बढ़त के साथ 1,59,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी के दाम में 14,435 रुपए की तेजी आई और यह 2,82,450 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। 

एक्सपर्ट्स की क्या है राय

कीमतें बढ़ने की बड़ी वजह दुनिया में चल रहा तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक गाड़ियों और सोलर सेक्टर में चांदी की मांग भी बढ़ रही है। जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले समय में सोना और चांदी और महंगे हो सकते हैं। इससे आम आदमी पर आर्थिक दबाव और बढ़ेगा।

खरीदारों को सलाह

फिलहाल खरीदारों को सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी न करें और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीदारी करें। बाजार और सरकारी नीतियों पर नजर रखना इस समय सबसे समझदारी भरा कदम होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News