जल्द खत्म हो जाएगी धरती! महान वैज्ञानिक Newton की भविष्यवाणी आई सामने

Monday, Feb 17, 2025-04:22 PM (IST)

जम्मू डेस्क : गुरुत्वाकर्षण के नियम बताने वाले महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन ने 300 साल पहले यह अनुमान लगाया था कि धरती का अंत कब होगा। जानकारी के अनुसार न्यूटन का 1704 ई. में लिखा एक पत्र मिला है जिसमें उन्होंने लिखा था कि धरती का अंत कब होगा। आपको बता दें कि इस पत्र में अंत की जगह उन्होंने रिसैट शब्द का उपयोग किया है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि या तो धरती का अंत होगा या फिर एक नई धरती की शुरूआत होगी।

दरअसल, न्यूटन एक धार्मिक व्यक्ति थे और उन्होंने बाइबल की किताब ‘बुक ऑफ डेनियल’ से तारीखों की गणना करके धरती के अंत की तारीख निकाली थी। हैलिफ़ैक्स स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ किंग्स कॉलेज के हिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफैसर स्टीफन स्नोबेलन के अनुसार सर आइजैक ने धरती के अंत की भविष्यवाणी कर लोगों को सावधान किया है। वह यह नहीं मानते थे कि इस दिन दुनिया खत्म हो जाएगी। बल्कि उन्होंने संकेत दिया कि 2060 ई. में दुनिया की एक नई शुरुआत हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking : धू-धू कर जल रहा कश्मीर! नुकसान का अंदाजा नहीं लगा पा रहे अधिकारी

बीमारी या युद्ध से खत्म होगी दुनिया

पत्र में उन्होंने लिखा कि यह दुनिया प्लेग की बीमारी या युद्ध से खत्म होगी। अगर 3 राजाओं के समय 800 ई. से 1260 के समय को जोड़ा जाए तो दुनिया 2060 में खत्म होगी। हालांकि संभव है कि दुनिया बाद में खत्म हो, उन्हें इसके जल्द खत्म होने का कोई कारण भी नहीं दिखता।

यह भी पढ़ेंः Trains Cancel : यात्री ध्यान दें! Jammu और Punjab में चलने वाली कई ट्रेनें हुई रद्द, पढ़ें…

2060 में दुनिया के अंत का अनुमान

प्रसिद्ध गणितज्ञ और वैज्ञानिक न्यूटन ने वर्ष 2060 में दुनिया के अंत का अनुमान लगाया था। द बुक ऑफ डेनियल एंड रिवेलेशन्स से उन्होंने दिनों के नंबरों 1260, 1290 और 2300 की गणना की जिनमें सर्वनाश के कुछ महत्वपूर्ण संकेत हैं। इतिहास के अध्ययन से उन्होंने बताया कि 800 ई. में चर्च के महत्व को चुनौती मिलनी शुरू हुई। 1260 में विश्व नए सिरे से बदलना शुरू हुआ।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir वालों के लिए Alert! बंद किया गया यह Main Road

क्या सच होगी भविष्यवाणी?

न्यूटन की यह भविष्यवाणी सच होगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन मशहूर वैज्ञानिक के अंदाजे को गलत भी नहीं ठहराया जा सकता। हो सकता है कि इस समय धरती पर कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिले। खैर जो भी हो सच्चाई क्या है यह तो 2060 के आने पर ही पता चलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News