सोने की कीमतों में फिर आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की...देखें कितना सस्ता हुआ
Friday, Nov 21, 2025-07:10 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर डेस्क : देशभर में आज सोने और चांदी के बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली। कीमती धातुओं की कीमतों में आई भारी गिरावट ने निवेशकों और ग्राहकों दोनों को चौंका दिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार दबाव में चल रहे सोने-चांदी के भाव आज फिर नीचे आ गए, जिससे व्यापारी भी हैरान हैं। पंजाब से लेकर दिल्ली, मुंबई और चेन्नई तक लगभग सभी बड़े शहरों में दाम गिरने का असर साफ दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और घरेलू मांग कम होने की वजह से कीमतों पर यह असर पड़ा है। 24 कैरेट सोने और चांदी की इस गिरावट ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। गुरुवार को भी दाम गिरे थे और आज भी गिरावट जारी है।
पंजाब में सोने के दाम
जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार:
24 कैरेट सोना: गुरुवार को 1,26,500 रु/10 ग्राम था, जो आज गिरकर 1,25,750 रु/10 ग्राम रह गया।
22 कैरेट सोना: अभी 1,16,950 रु/10 ग्राम पर है।
चांदी: आज 23 कैरेट चांदी 1,56,800 रु/किलो दर्ज की गई है।
सोने की कीमतों में गिरावट
24 कैरेट सोना 450 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
फिलहाल सोना लगभग 1,22,810 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
दिल्ली में भी सोने का दाम 210 रुपये कम होकर 1,22,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
चांदी भी हुई सस्ती
देशभर में चांदी की कीमत 2,450 रुपये गिरकर 1,52,540 रुपये प्रति किलो हो गई।
दिल्ली में चांदी 2,350 रुपये सस्ती होकर 1,51,920 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
