Sone Chandi Ka Bhav: MCX पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम, निवेशकों के लिए जरूरी Update
Sunday, Feb 08, 2026-11:55 AM (IST)
जम्मू डेस्क : अगर आप आज शादी या निवेश के लिए सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। MCX पर सोने-चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड के पास पहुंच गई हैं। 24 कैरेट सोने का आज का भाव 10 ग्राम करीब ₹1,55,270 और 1 किलो चांदी की कीमत करीब ₹2,49,499 है
गहने खरीदते समय ध्यान रखें
टीवी या अखबार में दिखने वाला रेट कच्चे सोने (बुलियन) का होता है। ज्वेलरी खरीदते समय 3% GST और 10–20% मेकिंग चार्ज अलग से लगता है।
हमेशा HUID हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। पक्का बिल जरूर लें, जिसमें कैरेट, वजन और चार्ज साफ लिखा हो।
बाजार क्यों महंगा है?
शादी के सीजन और विदेशी बाजारों में उतार-चढ़ाव की वजह से मांग बढ़ी है। निवेश के लिए सोना अब भी सुरक्षित माना जा रहा है, लेकिन खरीदने से पहले अपने नजदीकी भरोसेमंद जौहरी से रेट जरूर पूछ लें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
