Fact-Check: 500 व 1000 के नोटों को फिर से बदलने की खबरें वायरल! जानें क्या है सच्चाई

Saturday, Apr 18, 2026-08:24 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें खूब वायरल हो रही हैं कि कि RBI ने पुराने 500 व 1000 के नोटों को बदलने का एक नया मौका दिया है, तो बता दें यह खबर पूरी तरह से गलत है। गौरतलब है कि  8 नवंबर 2016 को भारत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अचानक से 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद कर दिया गया था।  जिसके बाद कुछ समय के लिए लोगों को बैंकों से अपने पुराने नोट बदलवाने के लिए समय दिया गया था जिसके चलते बैंकों में नोट बदलवाने वालों के लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। बता दें भारत सरकार द्वारा नए नोट लागू किए गए। उसके बाद से कई ऐसी खबरें आ रही हैं कि 500 और 1000 रुपए के नोटों फिर से बदला जाएगा, जबकि RBI ने इन पुराने नोटों को बदलने का कोई नया नियम नहीं बनाया है। 

सच्चाई क्या है?

 प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक टीम ने स्पष्ट किया है कि यह दावा पूरी तरह गलत है। सरकार या RBI ने पुराने नोट बदलने का कोई नया नियम नहीं निकाला है। सही जानकारी के लिए हमेशा केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट ही चेक करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News