सोने के दामों पर एक्सपर्ट्स की राय... और कितना सस्ता होगा Gold, बताया सच

Saturday, Nov 08, 2025-07:20 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क :  पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में अचानक आई गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। जहां कुछ समय पहले तक सोना लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा था, वहीं अब इसके दाम नीचे आने लगे हैं। सिर्फ 18 दिनों में सोने की कीमत करीब ₹9,557 प्रति 10 ग्राम तक गिर गई है, जो हाल के महीनों में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या यह सोना खरीदने का सही वक्त है या कीमतें और गिर सकती हैं? आइए जानते हैं विशेषज्ञों की राय…

 पिछले 18 दिनों में सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है। 20 अक्टूबर को MCX पर सोने का भाव ₹1,30,624 प्रति 10 ग्राम था, जो 7 नवंबर तक घटकर ₹1,21,067 प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी सिर्फ 18 दिनों में करीब ₹9,557 की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले तीन सालों से सोने की कीमत लगातार बढ़ रही थी और यह करीब 70% तक महंगा हो चुका था। अब जब अंतरराष्ट्रीय तनाव कम हुआ है और व्यापारिक माहौल स्थिर हुआ है, तो कीमतों में और गिरावट की संभावना है।

विशेषज्ञ अजय केडिया के मुताबिक, सोने के दामों में 2 से 5 प्रतिशत तक की और गिरावट आ सकती है। अगर दुनिया भर की स्थिति शांत रही, तो दिसंबर 2025 तक सोना ₹1,10,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने में निवेश करने के लिए फिलहाल थोड़ा इंतज़ार करना बेहतर रहेगा।

वर्तमान सोने की कीमतें (Gold Price Today)

24 कैरेट सोना: ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News