12 लाख का सोना बरामद, Punjab की गाड़ी भी मिली; पुलिस ने दबोचे शातिर चोर

Sunday, Dec 14, 2025-03:37 PM (IST)

कठुआ (राकेश) : गत वर्ष 10 दिसम्बर 2024 को जिला मुख्यालय से सटे हटली मोड़ में एक घर में से चोरी किए गए करीब 10 तोले सोने के गहने पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने गहने चोरी करने के आरोपी अंकुश शर्मा पुत्र भारत भूषण निवासी वार्ड नं. 13 तारानगर कठुआ को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी डी.एस.पी. मुख्यालय रवींद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि खुशी चौधरी पत्नी विशाल कुमार निवासी हटली मोड़ ने गत वर्ष उनके घर से 8 से 9 तोले सोना चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी रिपोर्ट पर हटली मोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी शुभम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी किए गहने बरामद कर लिए, जिसकी बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए है। डी.एस.पी. रवींद्र सिंह ने बताया कि अंकुश शर्मा पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त है, जिसके खिलाफ गत वर्ष एक और चोरी का मामला दर्ज है।

डी.एस.पी. ने इसके अलावा ये भी बताया कि कठुआ पुलिस ने एक वाहन चोरी का मामला भी सुलझाया है। जिसमें गत 9 दिसंबर को पंजाब के राणा निवासी जंडियाला का चोरी हुआ पिकअप वाहन पीबी35जेड0-247 भी बरामद करने में सफलता मिली है। इस संबंध में पुलिस ने चक गदाधार के वीरू लखोत्रा उर्फ लब्बू पुत्र प्रदीप चंद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने मालिक द्वारा चक में रात को पार्क किए वाहन को चोरी कर लिया था। इस चोरी को पुलिस के पी.एस.आई. अपूर्व ने सी.सी.टी.वी. की फुटेज के आधार पर बरामद करने में सफलता पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News