8वां वेतन आयोग: सरकार का DA अपडेट, जानें सैलरी में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी
Saturday, Jan 10, 2026-04:23 PM (IST)
जम्मू डेस्क : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए साल 2026 की शुरुआत अच्छी खबर लेकर आ सकती है। जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। लेबर ब्यूरो के नवंबर 2025 तक के आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार सैलरी में अच्छी बढ़त होगी।
कितना बढ़ सकता है DA?
इस समय DA 58% है।
अगर दिसंबर 2025 के आंकड़े थोड़ा गिरते हैं तो DA 3% बढ़कर 61% हो सकता है।
अगर आंकड़े नवंबर के बराबर या ज्यादा रहते हैं तो DA 5% बढ़कर 63% तक पहुंच सकता है।
सैलरी पर क्या असर पड़ेगा?
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50,000 है तो:
3% बढ़ोतरी पर हर महीने करीब ₹1,500 ज्यादा मिलेंगे।
5% बढ़ोतरी पर हर महीने करीब ₹2,500 ज्यादा मिलेंगे।
कब होगा ऐलान?
सरकार आमतौर पर जनवरी वाली DA बढ़ोतरी का ऐलान होली के आसपास (मार्च–अप्रैल 2026) करती है। लेकिन बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, इसलिए कर्मचारियों को पिछला बकाया यानी एरियर भी मिलेगा।
8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission)
2026 में 8वें वेतन आयोग को लेकर भी चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि ज्यादा हो चुके DA को भविष्य में बेसिक सैलरी में जोड़ा जा सकता है, हालांकि सरकार ने अभी इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया है।
कुल मिलाकर, नया साल सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत और बढ़ी हुई आमदनी लेकर आ सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
