Poonch: ड्यूटी दौरान सेना के जवान के साथ दुखद घटना, मौ*त
Sunday, Mar 15, 2026-12:32 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मृतक JCO की पहचान सूबेदार संदीप कुमार ढाका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को आगे की मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए उप-जिला अस्पताल (SDH) सुरनकोट भेज दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
