दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर 100 की स्पीड! Chenab Bridge से दौड़ेगी Vande Bharat

Thursday, Aug 20, 2026-01:13 PM (IST)

जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): दुनिया के सबसे ऊंचे पुल चिनाब ब्रिज पर वंदे भारत 100 की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे रेल में सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही कश्मीर घाटी रेल मार्ग द्वारा देश के अन्य हिस्सों से जुड़ जाएगी। 

जानकारी के अनुसार रेलवे मंत्रालय ने नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू डिवीज़न के तहत श्री माता वैष्णो देवी कटरा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे ब्रॉडगेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम गति को 100 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने की मंज़ूरी दे दी है। इसके चलते अब ट्रेनें ऊंचाई पर वादियों में 100 की रफ्तार से दौड़ेंगी।

जानकारी के अनुसार यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसका मकसद कश्मीर घाटी को रेल मार्ग द्वारा देश के बाकी हिस्से से जोड़ना है। जानकारी के अनुसार इससे पहले श्री माता वैष्णो देवी कटरा से संगलदान रूट पर ट्रेन की गति 85 किमी प्रति घंटे थी जो अब बढ़कर 100 किमी प्रति घंटा हो गई है। इसके अलावा संगलदान से बनिहाल के बीच ट्रेनें पहले 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती थीं लेकिन अब ट्रेनों की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे तक बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि रेलवे विभाग के इस फैसले से यात्रियों के समय की बचत होगी। साथ ही कश्मीर घाटी देश-दुनिया के बाकी हिस्सों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ पाएगी। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर में व्यापार, टूरिज्म आदि को भी रफ्तार मिलेगी। वहीं यह फैसला जम्मू-कश्मीर और देश के रेल इतिहास में एक गेमचेंजर के तौर पर साबित होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News