त्राल ने रचा इतिहास, 35 सालों बाद पहली बार लहराया तिंरगा

Monday, Jan 27, 2025-01:24 PM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर में इस साल गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में 35 सालों के बाद त्राल का नाम भी जुड़ गया है। आतंकियों का गढ़ कहे जाने वाले त्राल में इस बार मुख्य चौराहे पर सैंकड़ों की तादाद में लोगों ने जमा होकर गणतंत्र दिवस मनाया।

जानकारी के अनुसार त्राल ने इस साल इतिहास रचा है। जिस त्राल में आतंकियों की दहशत से सन्नाटा छाया रहता था, उसी जगह मुख्य चौराहे पर सैंकड़ों लोगों ने इक्ट्ठे होकर तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इसके साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से सारा आसमान गूंज उठा।

यह भी पढ़ेंः Kashmir में ठंड का कहर, -24°C रहा इस जिले का तापमान, जानें आगे का हाल

आतंक का नहीं दिखा कोई डर

उक्त गणतंत्र दिवस स्थानीय विधायक और पी.डी.पी. के नेता रफीक नाइक के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय तिंरगे को एक बुजुर्ग, एक जवान और एक बच्चे ने एक साथ फहराया। उन्होंने यह संदेश दिया कि अब त्राल की कोई भी पीढ़ी चाहे वह बूढ़ा हो या बच्चा आतंक से नहीं डरती।

यह भी पढ़ेंः Kashmir में बर्फीले तूफान का कहर, बंद हुआ यह Main Road

पहले छाया रहता था सन्नाटा

बता दें कि पहले हर साल गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर त्राल में सन्नाटा छाया रहता था। हड़ताल होती थी। दुकानों और घरों के बाहर काले झंडे लगे होते थे लेकिन इस बार का नजारा तो देखने लायक था। बच्चा-बूढ़ा हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा था और आतंक से निडर था।

यह भी पढ़ेंः जल्द होंगे पंचायती और स्थानीय निकाय चुनाव, LG Sinha ने दी जानकारी

अमन चैन की तरक्की का परचम

वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि यह जो परचम लहरा रहा है वह अमन चैन की तरक्की का परचम है। अब हर एक व्यक्ति के दिल से आतंक का डर निकल चुका है।

यह भी पढ़ेंः Jammu के जंगलों में लगी भयानक आग, फायर ब्रिगेड के भी छूटे पसीने

कई अलगाववादियों और आतंकियों का घर रहा त्राल

कश्मीर में ही अधिकतर अलगाववादी और आतंकियों का कहर रहा है। खासकर त्राल तो आतंकियों का गढ़ कहा जाता था। बुरहान वानी, आदिल, जाकिर मूसा जैसे कई खतरनाक आतंकियों का संबंध त्राल से ही रहा है। इस जगह हमेशा से ही आतंक का खौफ और दहशत देखने को मिलती थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News