Jammu Kashmir में ये 5 दिन बरसेगी आफत...बारिश व बादल गरजने के साथ चलेंगी तेज हवाएं

Monday, Jun 30, 2025-12:55 PM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू में रविवार को हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे पूरा दिन मौसम सुहावना रहा। आसमान में काले बादल छाने के साथ-साथ हल्की हवाएं भी चलती रहीं। साथ ही जम्मू के तापमान में -3.5 डिग्री तक कमी दर्ज की गई जिसके चलते जम्मू का तापमान 33.5 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।

कटड़ा का तापमान - 3.7 डिग्री की कमी के साथ 30. 2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। सुहावने मौसम के कारण लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। वहीं आने वाले दिनों में खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में 5 दिनों के लिए यैलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने इस दौरान हल्की बारिश, बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

रविवार को सुबह की शुरुआत हल्के बादलों से हुई। इसके बाद जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और कुछ ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई लेकिन कुछ समय के बाद बारिश रुक गई। इसके बाद दिन भर काले घने बादल छाए रहे। काली घटा को देखकर हर किसी को यही लगा कि जम्मू में मूसलाधार बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बावजूद इसके जम्मू और कश्मीर के अधिकतम तापमान के मुकाबले में जम्मू श्रीनगर से ठंडा रहा।

ये भी पढ़ें ः Border पर पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी Guide, सुरक्षा एजेंसियां Alert

श्रीनगर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी दर्ज

बीते कुछ दिनों से जहां जम्मू संभाग में मौसम सुहावना चल रहा है वहीं कश्मीर संभाग में जोरों की गर्मी पड़ रही है। जहां जम्मू के अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं श्रीनगर के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में भारी बढ़ौतरी देखी गई है। रविवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पूरे 4.5 डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह काजीगुंड के तापमान में भी 4.4 डिग्री बढ़ौतरी दर्ज की गई।

गुलमर्ग का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 24 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर के न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई जिसके चलते तापमान 22 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। पहलगाम का तापमान 5.3 डिग्री अधिक के साथ 16.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।

कुपवाड़ा के न्यूनतम तापमान में भी पूरे 4.4 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई जिसके चलते तापमान 15.3 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News