J&K Breaking : S-मोड़ के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 40 के करीब तीर्थयात्री घायल
Tuesday, Jul 28, 2026-12:47 PM (IST)
हरि गनीवां(दिनेश ठाकुर): गांदरबल जिले के कंगल में S-मोड़ के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 40 के करीब तीर्थयात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कंगल के हरि गनीवां इलाके में S-मोड़ के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में करीब 40 तीर्थयात्री घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों द्वारा घायलों को बाहर निकालकर तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।

जानकारी के अनुसार सभी घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर घायलों की हालत की जांच कर रहे हैं। वहीं फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
