Breaking : जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलने जा रहा नया DGP, जानें किसे सौंपी गई जिम्मेदारी

Thursday, Aug 15, 2024-01:54 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर(मीर आफताब): गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में नए विशेष पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) की नियुक्ति की है। जानकारी के अनुसार नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर का विशेष डी.जी.पी. नियुक्त किया गया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से अपनी ड्यूटी पर तैनात होने के निर्देश जारी किए गए हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें :  Breaking : मां वैष्णो देवी दरबार जाने वाले ध्यान दें, बंद हुआ यह मार्ग

जानकारी के अनुसार गुरुवार को नलिन प्रभात को तत्काल प्रभाव से जम्मू-कश्मीर का विशेष महानिदेशक नियुक्त किया। 30 सितंबर को मौजूदा डी.जी.पी. आर.आर. स्वैन के रिटायर होने के बाद प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  Breaking : बंद हुआ कश्मीर का यह मुख्य मार्ग, फंसे सैंकड़ों वाहन

जारी आदेशों के अनुसार 1992 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी, नलिन प्रभात की बुधवार को आंध्र प्रदेश कैडर से ए.जी.एम.यू.टी. कैडर में डेप्यूटेशन की गई। उन्हें तत्काल प्रभाव से और 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विशेष महानिदेशक (एस.डी.जी.), जम्मू-कश्मीर पुलिस के रूप में तैनात किया गया है। आदेशों में आगे कहा गया है कि मौजूदा जम्मू-कश्मीर डी.जी.पी. आर.आर. स्वैन की रिटायरमेंट के बाद आई.पी.एस. नलिन प्रभात 1 अक्टूबर 2024 से अगले आदेशों तक जम्मू-कश्मीर के डी.जी.पी. का पदभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें :  Kashmir Breaking : बादल फटने से मची भारी तबाही, एक ने तोड़ा दम


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News