Jammu Kashmir : सीमा पार से हुई Firing में सेना के जवान को लगी गोली
Tuesday, Feb 11, 2025-12:24 PM (IST)

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को गोलीबारी हुई। इस दौरान सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ेंः कश्मीर के इस इलाके में सड़कों पर उतरे लोग, जानें क्यों
जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि नौशहरा सैक्टर के कलाल इलाके में सीमा पार से गोलीबारी हुई है। इस दौरान अग्रिम चौकी पर तैनात जवान को गोली लग गई। इसके बाद उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि गोलीबारी रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर नियंत्रण रेखा के पार से हुई थी।
यह भी पढ़ेंः Srinagar में भयानक आग का कहर, 7 परिवारों को किया बेघर
बता दें कि इससे पहले भी 8 फरवरी को केरी सैक्टर में नियंत्रण रेखा के पार जंगल से सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी, जो यहां घुसपैठ करने के प्रयास में थे। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। इसके बाद क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत कर दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here