माता वैष्णो देवी के भक्तों ने तोड़े रिकोर्ड, चढ़ाया करोड़ों का खजाना

Sunday, Mar 16, 2025-06:07 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  माता वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों के दान में पिछले 5 वर्षों में काफी वृद्धि हुई है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) में दान की राशि 171.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 63.85 करोड़ रुपये थी। 

इस दौरान, चढ़ावे में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंदिर में चढ़ाए गए सोने की मात्रा 9 किलोग्राम से बढ़कर 27.7 किलोग्राम हो गई है, जबकि चांदी का चढ़ावा 753 किलोग्राम से बढ़कर 3,424 किलोग्राम तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ेंः  जम्मू-कश्मीर में Snowfall का कहर, बर्फ में फंसे कई पर्यटक

यह जानकारी जम्मू के आरटीआई कार्यकर्ता रमन शर्मा द्वारा दायर याचिका के जवाब में श्राइन बोर्ड ने प्रदान की। मंदिर बोर्ड ने बताया कि दान की राशि वित्तीय वर्ष के अनुसार इस प्रकार है:

2020-21: 63.85 करोड़ रुपए
2021-22: 166.68 करोड़ रुपए
2022-23: 223.12 करोड़ रुपए
2023-24: 231.50 करोड़ रुपए
2024-25 (जनवरी तक): 171.90 करोड़ रुपए

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि माता वैष्णो देवी के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा में लगातार वृद्धि हो रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News