Shopian Encounter Breaking : सुरक्षाबलों ने लश्कर का एक आतंकी किया ढेर, 4 दिन से चल रहा था ऑपरेशन
Wednesday, Jul 08, 2026-11:07 AM (IST)
शोपियां(दिनेश ठाकुर): शोपियां के चनापोरा इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों का एनकाउंटर पिछले कई दिनों से जारी है। इस दौरान बुधवार को एनकाउंटर वाली जगह के पास एक शव बरामद हुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार शव की पहचान लश्कर के एक आतंकी जाकिर गनी के रूप में हुई है जो सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही फायरिंग के चलते ढेर हो गया।
मामले की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर वाली जगह के पास गोली चलने की आवाज़ें सुनी गईं और बाद में एक अज्ञात शव मिला। शव से कुछ ही दूरी पर कुछ हथियार और गोला-बारूद भी देखे गए हैं। इसके बाद शव की पहचान की गई तो पता चला कि उक्त शव लश्कर के आतंकी जाकिर गनी का है जिसे शोपियां में एस.ओ.जी. ने भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और सी.आर.पी.एफ. के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में ढेर किया है।
बता दें कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने चार दिन पहले यह ऑपरेशन शुरू किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
