अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर का हुआ शुभारम्भ, भोले के गीतों पर जमकर झूमे भक्त

6/30/2024 6:14:22 PM

कठुआ ( लोकेश ) : अमरनाथ यात्रियों के लिए जम्मू-पठानकोट हाईवे पर कठुआ जिला के छन्न अरोड़ियां के किशनपुर में सबसे बड़े लंगर का आज शुभारंभ हुआ। बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा पंजाब की ओर से लगाया गए 22वें विशाल लंगर का उद्घाटन डीसी कठुआ राकेश मिन्हास और पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने किया। मंडल के तमाम पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Kashmir News: पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना सोनमर्ग, टूटा Record

लंगर की शुरुआत पर गणेश वंदना, शिव परिवार की आरती के बाद भक्ति गीतों का दौर शुरू हो गया। गायक महेश चोपड़ा ने अपने गीतों से यहां लंगर स्थल पर रुके श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्ति गीतों पर उपस्थित लोग खूब नाचे। साथ ही देश भक्ति के गीत गाए गए तो सबकी आंखें नम हो गईं। इसके बाद श्रद्धालुओं ने लंगर में भोजन किया और विभिन्न प्रकार के पकवान और मिष्ठानों का स्वाद लिया। इसके बाद विश्राम गृह में पंखे और कूलर की ठंडी हवा के नीचे विश्राम भी किया। लंगर में स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

PunjabKesari


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News