जम्मू : इस जिले में व्यक्ति पर जंगली भालू ने किया Attack, दहशत में लोग

Tuesday, Aug 06, 2024-04:46 PM (IST)

पुंछ(धनुज): आज दोपहर को पुंछ जिले की मंडी तहसील के लोरन गांव में जंगली भालू के हमला करने की सूचना मिली है। इस हमले में एक ग्रामीण गंभीर घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घायल की पहचान बशीर अहमद (65) पुत्र रहीम शेख निवासी लोरन के रूप में हुई है। इस हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  जम्मू में उफान पर नदी-नाले, बाढ़ के पानी में डूब गई यह सड़क

जानकारी के अनसार लोरन गांव में बशीर घर के बाहर मक्की के खेत में काम कर रहा था तभी एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल कर हो गया। उसे गंभीर हालत में पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले को लेकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नुसरत उल निसा ने बताया कि पीड़ित को चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार किया जा रहा है। उच्च उपचार के लिए उसे बड़े अस्पताल भेजना पड़ेगा।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News