Jammu में बदला मौसम का मिजाज! ठंडी हवाओं ने किया Cool-Cool,जानें आगे का Update

Thursday, May 28, 2026-01:23 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद वीरवार को मौसम सुहावना हो गया है। सुबह लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन जल्द ही आसमान में काले बादलों ने सूरज को अपनी आगोश में ले लिया। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहीं। कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों ने मौसम का खूब आनंद उठाया। मौसम विभाग ने 28 मई के लिए पहले ही तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।

 विभाग के अनुसार कश्मीर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं जम्मू में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनका सबसे ज्यादा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। विभाग ने लोगों को तेज हवाओं के चलते सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News