J&K में कभी भी बदल सकता है मौसम का मिजाज, 5 इलाकों के लिए Alert जारी

Wednesday, Jun 03, 2026-02:36 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी ) :  बीते दिन शाम के सुहावने मौसम के बाद बुधवार को जम्मू में एक बार फिर गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। सुबह-सुबह ही सूर्य देव के दर्शन हो गए और देखते ही देखते चिलचिलाती धूप निकल आई, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो जम्मू के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि श्रीनगर के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है।  

मौसम विभाग का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पहले ही जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ संवेदनशील इलाकों में 3 जून से 6 जून तक ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

मौसम विभाग द्वारा पुंछ, राजौरी, अनंतनाग, किश्तवाड़ और डोडा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए लोग सतर्क रहें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News