J&K: भीषण सड़क हादसा! टेंपो और टाटा मोबाइल की जोरदार भिड़ंत, खाई में गिरा वाहन

Sunday, Apr 12, 2026-08:40 PM (IST)

राजौरी (शिवम) :  राजौरी जिले के कालाकोट क्षेत्र में रविवार एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक टेंपो और टाटा मोबाइल के बीच टक्कर हो गई और टेंपो सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरा। हादसे में टेंपो सवार 6 महिलाएं घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो पंजीकरण संख्या जेके11-4888 कालाकोट से कोटचरवाल की ओर जा रहा था। जब यह वाहन कोटचारवाल के नजदीक पहुंचा, तो सामने से आ रही टाटा मोबाइल से इसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क से फिसलकर नीचे उतर गया।

इस हादसे में टेंपो में सवार 6 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों की पहचान राकिया बेगम पत्नी शकूर, अरशद बेगम पत्नी मोहम्मद सादिक, राकिया बेगम पत्नी शोकीत, शकीला बेगम पत्नी सद्दाम हुसैन सभी निवासी कोटेचारवाल, वजीरा बेगम पत्नी अशफाक तथा रुखसाना पत्नी मोहम्मद शकील निवासी नरला के रूप में हुई है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रियाठ पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News