Udhampur: पंचायत के SPO के मकान में लगी आग, मौके पर पहुंची  Fire Brigade

5/26/2024 7:14:25 PM

उधमपुर ( ओंकार सिंह ) : उधमपुर की तहसील चैनानी के पंचायत बष्ट में एस.पी.ओ. गुरनाम सिंह के मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत के एस.पी.ओ. के मकान में आग  लगने से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की व साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। लोगों द्वारा व फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ेंः उप-राज्यपाल ने अनंतनाग लोकसभा सीट पर रिकार्ड मतदान के लिए दी बधाई  

एक्स सरपंच सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी से लाखों का नुकसान हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ेंः Heat Wave के चलते जानें Jammu का हाल, गर्मी से बेहाल लोग राहत पाने के लिए अपना रहे ये तरीकें


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News