जम्मू कश्मीर में भयानक हादसा, मंजर देख सहमे लोग

Tuesday, Mar 25, 2025-11:20 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा) : मंगलवार को पुंछ नगर के बाहरी क्षेत्र भैन्च में दुपहिया एवम चारपहिया वाहन के बीच हुई ज़ोरदार भिड़ंत में दुपहिया सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह ज़िला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार दुपहिया वाहन पर सवार दो लोग पुंछ नगर की तरफ़ आ रहे आ रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे दुपहिया वाहन से बाईक की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई ओर बाईक क्षतिग्रस्त हुई ओर दुपहिया वाहन सवार दूर जा गिरे। हादसे के बाद फौरन आस पास के लोग मौके पर पहुंचे ओर फौरन घायलों को उपचार हेतु नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह ज़िला अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों को प्रथम उपचार दिया ओर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज एवम अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गई।
 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News