फिल्मी अंदाज में दो कारों की भीषण टक्कर, CCTV में कैद हुआ मंजर, देखें...

Monday, Feb 09, 2026-02:53 PM (IST)

अखनूर ( रोशनी ) :   अखनूर–पुंछ रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह पूरी घटना सड़क किनारे लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों वाहन फिल्मी अंदाज में तेज गति से आते नजर आ रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

 

इस सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News