सांबा-मानसर मार्ग पर फिर मुसीबत, मलबे से 10 घंटे थमा यातायात

Sunday, Aug 30, 2026-04:35 PM (IST)

सांबा (अजय ) :   सांबा-मानसर सड़क मार्ग की बदहाली रविवार को एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मानसर के पास शनिवार देर रात करीब 2 बजे सड़क पर भारी मलबा आ जाने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हजारों लोग रातभर जाम में फंसे रहे। करीब 10 घंटे बाद रविवार दोपहर 12 बजे बीआरओ की मशीनरी की मदद से मार्ग को खोला जा सका।

सड़क पर आए मलबे में दो डंपर भी फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मार्ग बंद होने के कारण पैसेंजर वाहन, निजी गाड़ियां और कश्मीर की ओर जाने वाले यात्री भी घंटों जाम में फंसे रहे। रात से लेकर दोपहर तक यात्री पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए भी परेशान दिखाई दिए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए