Gulmarg-Baramulla मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, चालक की मौत
Sunday, Jun 07, 2026-08:30 PM (IST)
बारामूला ( रिजवान मीर ) : बारामूला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें चालक की मौत हो गई है। बारामूला के काजी हमाम निवासी इश्फाक अहमद मीर पुत्र बशीर अहमद मीर की शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इश्फाक अहमद मीर, जो रोजाना ड्रंगबल से बारामूला तक क्लेचो (Echo) यात्री वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, आज भी अपने नियमित कार्य पर थे। इसी दौरान कांडी बारामूला क्षेत्र में उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में इश्फाक अहमद मीर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए GMC बारामूला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस दुखद घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने मिलनसार स्वभाव और मेहनतकश जीवन के लिए जाना जाता था। उनके निधन पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों तथा परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
