Breaking News: Jammu Kashmir में IED व विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू
Friday, Nov 29, 2024-10:54 AM (IST)
जम्मू ( धनुज शर्मा ) : सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में तलाशी अभियान के दौरान दो आईईडी और विस्फोटक सामग्री बरामद की, अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंढर में चजला पुल के नीचे एक संदिग्ध वस्तु देखे जाने के बाद इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक किलोग्राम से अधिक विस्फोटक जिसके आरडीएक्स होने का संदेह है, एक बैटरी, दो कंबल और कुछ खाने-पीने की चीजें जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ेंः अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Jammu Kashmir Top 6 : जम्मू में दिल दहला देने वाला हादसा तो वहीं राजौरी में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
